कुर्था: कुर्था थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश
Kurtha, Arwal | Jun 24, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा कुर्था थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष सहित सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई तथा कांडों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।