पालकोट: सेमरा गाँव में सड़क दुर्घटना, गाय को बचाने में बाइक सवार तीन लोग घायल
Palkot, Gumla | Apr 10, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिले के डुमरडीह निवासी जोगेंद्र महतो (35 वर्ष), बासुदेव सिंह (62 वर्ष) और उत्तम महतो (21 वर्ष) पालकोट प्रखंड में टाइल्स का काम करने आए थे।काम खत्म कर तीनों एक दोपहिया वाहन (आर वन फाइव मोटरसाइकिल) से अपने घर लौट रहे थे।