देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अजबपुर फ्लाई ओवर देहरादून के नीचे से दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
देहरादून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने दो अभियुक्त दीपक गुंद और मोहिन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की एक ड्रिल, एक वैल्डिंग और एक ग्राईन्डर मशीन बरामद की गई है। 25/06/2024 को वादी मुनेंद्र कुमार ने मोथरोवाला, देहरादून स्थित अपने घर से ड्रिल मशीन, वैल्डिंग मशीन, ग्राइन्डर मशीन चोरी हो जाने के सम्बंध में शिकायत दर्ज कराई थी।