देहरादून: विजिलेंस की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को रंगे हाथों पकड़ा, 75000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा
असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। राजपुर रोड पर छह महीने खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया था।