देहरादून: परिवहन कारोबारियों ने लैंसडौन चौक देहरादून पर किया प्रदर्शन, आरटीओ प्रशासन को हटाने की मांग
परिवहन कारोबारियों ने आरटीओ (प्रशासन) के खिलाफ लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया है। परिवहन कारोबारियों ने आरटीओ को पद से हटाने की मांग की है। महानगर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने आरोप लगाया कि आरटीओ प्रशासन देहरादून के खिलाफ पूर्व में कई बार जांच के आदेश हुए। बावजूद इसके आरटीओ अपने पद पर बने हुए हैं।