देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने मौसम का पुर्वानुमान किया जारी, 4 जिलों में भारी बारिश की जताई संभावना
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जनपदो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया की देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 29 जून तक प्रदेशभर के अधिकांश जनपदो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।