देहरादून: चार धाम यात्रा मार्गों पर चेकिंग को लेकर आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने कहा, अब तक 5200 चालान हुए
चारधाम यात्रा मार्गों पर परिवहन विभाग लगातार एक्शन मोड में काम करते हुए नजर आ रहा है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में मुख्य रूप से कमर्शियल वाहन चालकों के पास ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस की भी चेकिंग हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 5200 चालान किए जा चुके हैं