कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास हिंदूवादी संगठन ने लव जिहाद के विरोध में जिहादी मानसिकता का पुतला दहन किया
Kanke, Ranchi | Apr 17, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे हिंदूवादी संगठन ने लव जिहाद के विरोध में जिहादी मानसिकता का पुतला दहन किया। इस मौके पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग महिलाओं और बच्चियों को निशाना बना रहे हैं।