विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में हाथियों का तांडव: बारा गांव में एक ग्रामीण को कुचला, मौत के बाद इलाके में दहशत
विष्णुगढ़ प्रखंड में हाथियों का तांडव: बारा गांव में एक ग्रामीण को कुचला, मौत के बाद इलाके में दहशत। विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत बारा गांव में शुक्रवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर बेरहमी से मार डाला। मृतक की पहचान बारा गांव निवासी 72 वर्षीय भुवनेश्वर महतो के रूप में की गई है।