श्री गंगानगर: 6G गांव से एक युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 7, 2026
श्रीगंगानगर के चुनावढ थाना क्षेत्र के 6 जी गांव से युवती लापता हो गई।इस मामले में चुनावढ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।