जलेसर: पटना पक्षी विहार के निकट कांवड़ियों की सेवा में लगाया विशाल भंडारा, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ
Jalesar, Etah | Aug 23, 2026 जलेसर पवित्र श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा और सत्कार के लिए जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर पटना पक्षी विहार के निकट भारतीय किसान यूनियन भानू की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।भंडारा कैंप का शुभारंभ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता हर्ष बृजवासी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे