बिजनौर में बुधवार बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब 12 बजे डीएम जसजीत कौर ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए इंदिरा बाल भवन सहित विभिन्न स्थानों पर रेन बसेरो का निरीक्षण किया इस दौरान रेन बसेरों में रजाई गद्दो की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए डीएम ने मुख्य चौराहे पर जलने वाले अलाव का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए की तत्काल बेहतर व्यवस्था कराई जाए