नंद नगरी में सनसनीखेज हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी क्षेत्र के सुंदर नगरी H-ब्लॉक में दो भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद मोहम्मद अली (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद जांच के दौरान नसीरुद्दीन (71) और उसके बेटे जावेद (26) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। मामले में FIR नंबर 506/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
⚠️ आरोपियों पर लगे आरोपों की पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगी।
#NandNagri #SunderNagri #DelhiCrime #DelhiPolice #NorthEastDelhi MurderCase MurderNews CrimeNews DelhiNews NandNagriPolice PoliceInvestigation CrimeReport BreakingNews LatestNews SNNewsDelhi GulfamAlvi
Seelam Pur, North East Delhi | Sep 14, 2026