नवाबगंज: बाराबंकी की हिना खातून को सीएम योगी ने किया सम्मानित, लोकभवन में मिला बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में बाराबंकी की हिना खातून को सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। यह नगर पंचायत बंकी के लिए गर्व का क्षण था। हिना खातून उच्च प्राथमिक विद्यालय बंकी में अंशकालिक अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं।