पटना ग्रामीण: शराब तस्करी: एंबुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद, पटना उत्पाद विभाग ने किया खुलासा
पटना उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से 111 लीटर बीयर और 127 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि एंबुलेंस चालक ने शराब तस्करी के लिए वाहन में विशेष रूप से सीक्रेट बॉक्स बनवा रखा था, जिसमें शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। इस संबंध में बुधवा