बहराइच: भौसहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत भौसहवा कि रहने वाली विवाहिता ने घर में फांसी लगा ली थी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। वहीं इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।