कोल: सूरजा में आलू लोडिंग करते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुआ घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 सूरजा में आलू लोडिंग करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव कुढ़िया निवासी 21 वर्षीय गौरव मेहनत मजदूरी किया करता था। शनिवार रात्रि गौरव सूरजा में आलू लोडिंग करने गया हुआ था। इस दौरान गौरव हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।