खंडवा: खंडवा में मंदिर का ₹10 लाख का चांदी चोर गिरफ्तार, 3 दिन पहले कंप्यूटर दुकान भी लूटी, यूपी का लिस्टेड बदमाश
खंडवा में मंदिर चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। मोघट रोड थाना क्षेत्र स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में लाखों रुपए के आभूषण और धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।