पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी विभाग ने की छापेमारी
पूर्णिया के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी(ASO) के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी कर रही है। एएसओ मुकुल कुमार झा के तीन ठिकानों पर दबिश दी गयी है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। दर्ज मामले के अनुसार उन पर आय से 56 लाख से अधिक का आरोप है। इस मामले में पटना, पूर्णिया और भागलपुर स्थित ठिकानों पर निगरानी की कार्रवाई चल रही है।