पूर्णिया पूर्व: डिमिया छतरजान पंचायत में बने यात्री सेड का उद्घाटन मंत्री ने किया
प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत में बने बस पड़ाव का उद्घाटन गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सूचना प्रद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने फीता काट कर किया।जिसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प मौजूद जनप्रतिनिधियों ने गुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया गया। मौके पर पूर्णिया नव निर्माण मंच के संस्थापक शंकर कुशवाहा,जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।