जमुई: बिठलपुर में आपसी विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट, घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान बिठलपुर निवासी रिंकू देवी के रूप में की गई है।