गोड्डा: समय पर होल्डिंग टैक्स भरने पर पाएं 15% तक की छूट
Godda, Godda | Apr 26, 2026 समय पर होल्डिंग टैक्स भरने पर पाए 15% तक छूटनगर परिषद गोड्डा की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपना होल्डिंग टैक्स जमा करें। इस दौरान समय पर होल्डिंग टैक्स भरने पर 15% तक की छूट दी जाएगी।