झाबुआ: जिले में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत नशामुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jhabua, Jhabua | Sep 20, 2025 20 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक पंकज साँवले के मार्गदर्शन में शासकीय कलापथक दल झाबुआ द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।