ग्राम पंचायत दैखल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 35 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।