जगदलपुर: टाऊन हॉल में शनिवार को होगा 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करने व आगामी कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गयी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने विशेष जनसंपर्क अभियान की रुपरेखा पर प्रकाश डाला।