शुक्रवार दोपहर 2 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में नवागत रिक्रूट आरक्षियों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में फायर टीम ने आग से बचाव, आपदा प्रबंधन व यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। रिक्रूटों को आग लगने पर त्वरित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। सीओ अभयनाथ मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।