फिरोज़ाबाद: इमरती नगर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के इमरती नगर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने सें मौत हुयी है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है युवक रेलवे लाइन को पास कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने सें मोके पर हुयी मौत हुयी है।