कैराना: इस्सोपुर खुरगान गांव में प्रेम विवाह करने वाले युवक के गांव में पहुंचने पर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 2 लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | Aug 20, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गया था, जिनकी बाद में शादी करा दी गई थी। इसके बाद गांव में पंचायत हुई थी और युवक को गांव से बाहर रहने के लिए कहा गया था। मंगलवार को युवक के गांव में पहुंचने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए।