कैराना: नगर में तीन वर्षीय बालक को पड़ोसी ने कब्रिस्तान में ले जाकर किया कुकर्म, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Aug 20, 2024 कैराना नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि मंगलवार शाम उसका तीन वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी युवक उसके पुत्र को दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने कब्रिस्तान में ले गया तथा कुकर्म किया। कुछ देरी के बाद बच्चे को तलाश किया गया। इसके बाद बच्चे ने घटना के बारे में बताया। पुलिस जांच में जुट गई है।