कैराना: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैराना नगर में निकाला गया कैंडल मार्च
Kairana, Shamli | Aug 20, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों और नगरवासियों ने कैराना नगर में देवी मंदिर तालाब से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बाजारों और मुख्य मार्ग आदि से निकाला गया। उन्होंने कोलकाता में दुष्कर्म के बाद मारी गई लेडी ट्रेनी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।