गोरखपुर: अग्निशमन विभाग ने की फायर सेफ्टी चेकिंग, कई कोचिंग सेंटर संचालक ताला बंद कर फरार, लखनऊ अग्निकांड के बाद हो रही कार्रवाई
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद,गोरखपुर प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क हो चुका है।लगातार दूसरे दिन अग्निशमन विभाग ने कई कोचिंग संस्थानों पर जाकर फायर सेफ्टी चेकिंग किया।इस दौरान कई कोचिंग संस्थान संचालक ताला बंद करके फरार हो गए,वहीं कई संचालको को नोटिस भी दिया गया है।अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि मानक के विपरीत कोई भी कोचिंग सेंटर नही