सुल्तानगंज: सुल्तानगंज स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे लाइन पार करने व गंदगी फैलाने पर 10 लोगों से जुर्माना
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत विशेष जांच अभियान चलाकर कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक को अवैध रूप से आर-पार करने के आरोप में 4 लोगों को पकड़ा गया। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने सभी आरोपितों को पोस्ट लाकर रेलवे