पीपलदा: खातोली थाना इलाके में बाइक फिसलने से छापोल निवासी युवक हुआ गंभीर घायल, MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Aug 3, 2025 जिले के खातोली थाना क्षेत्र में छापोल गांव निवासी एक युवक अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक आशाराम बैरवा के मामा ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि वह खातोली किसी काम से आया था वहाँ से छापोल अपने गांव लौट रहा था कि दुर्घटना हुई पहले उसे खतौली अस्पताल ले जाया गया वहां से कोटा रेफर किया गया है