हज़ारीबाग: विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी के जनक के जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित हुआ
विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जिला इकाई हजारीबाग द्वारा शुक्रवार को पांच बजे प्रधान कैफेटेरिया सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती पर आयोजित किया गया। समारोह में इस चिकित्सा पद्धति के महत्व और बढ़ते प्रभाव पर चर्चा हुई।