गोवर्धन: चेकिंग के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल, रोडवेज ARM और बाबू की कार्रवाई पर उठे सवाल
गोवर्धन में रोडवेज के एआरएम और उनके लिपिक का वीडियो वायरल आरोप है कि ये अधिकारी चेकिंग के नाम पर रोडवेज के कर्मचारियों से अवैध वसूली कर रहे हे। मामला पुरुषोत्तम मास मेले के दौरान का है,जब रोडवेज परिचालक मोहन सिंह मथुरा से सवारियां लेकर बरसाना जा रहे थे।कंडक्टर मोहन सिंह के मुताबिक मेले के चलते बस खचाखच भरी थी और उसमें करीब 72 यात्री सवार थे।