बस्ती: महसो कस्बे में शादी समारोह का खाना बना मौत का कारण, एक और महिला की हुई मौत
Basti, Basti | Apr 21, 2025 बस्ती जनपद के महसो कस्बे में शादी समारोह का खाना खाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बीमार हो गए। बीते 14 अप्रैल को आजाद अली की शादी में शामिल लोगों ने जैसे ही खाना खाया, कुछ ही देर में पेट दर्द, उल्टी और गैस की शिकायतें शुरू हो गईं। 75 वर्षीय तकदीरुन्नीसा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जबकि 35 वर्षीय संगीता की मौत रविवार देर