करौली: कौडर मे सोशल मीडिया पर मिशन चला, युवाओं ने बेसहारा परिवार को₹285000 सौंप की मदद, मुखिया की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत
कौंडर में युवाओं ने सोशल मीडिया पर मिशन ग्रुप बनाकर एक बेसहारा परिवार को ₹285000 रुपए राशि सौंप कर पीड़ित परिवार की मदद की है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पहाडी ने बताया कि गांव कोंडर में सती राम की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सती राम के परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।परिवार में 5 बच्चों को पालने की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई थी।