करौली: सड़क दुर्घटना में मृतक उपसरपंच को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर अकोलपुरा के ग्रामीणों ने MLA व SDM को सौपा ज्ञापन
शनिवार बीती रात मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिडंत में पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चढ़ने से करौली मंडरायल सड़क मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज व पुलिस लाइन के सामने सड़क दुर्घटना में मृतक ससेडी ग्राम पंचायत उपसरपंच 45 वर्षीय गब्बर जाटव की मौत पर ग्रामीणों ने करौली MLA दर्शन सिंह गुर्जर व SDM पिंकी गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग की।