छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुमदा बस्ती में आबकारी विभाग ने नकली ब्रांडेड शराब तैयार कर बाजार में बेचने के आरोप में एक मकान पर छापा मारा।
मौके से 2,500 नकली शराब के ढक्कन, 200 नकली रैपर/लेबल और बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं।
करीब 12 लीटर मिलावटी शराब भी जब्त की गई।
पैकेजिंग पर मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांडों के नाम इस्तेमाल किए जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान मकान मालिक चंद्रप्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने की। विभाग ने अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।