ब्रह्मपुर: जर्जर सड़क पर ई-रिक्शा पलटने से दो दिन में सात लोग घायल, प्रशासन बेखबर
ब्रह्मपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल सड़क एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महाजनटोला पोस्ट ऑफिस के पास अनुसूचित बस्ती के समीप एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें दो महिलाएं आंशिक रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।