ग्वालियर गिर्द: पेरोल जंपकर पिता - पुत्र फरार, जमानतदार की तलाश
बहोडापुर पुलिस ने सेंट्रल जेल के प्रहरी गजेंद्र सिंह की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ पेरोल जंपकर फरार होने का मुकदमा दर्ज किया है. ये मुकदमा सजायाफ्ता बंदी राजभान और राधेलाल के खिलाफ शुक्रवार को शाम 5.30 बजे बहोडापुर पुलिस ने दर्ज किया है.पता चला है कि पिता पुत्र ने एक सप्ताह की विधिवत पैरोल के लिए जेल प्रशासन को आवेदन किया था।जो मंजूर भी हो गया था।