कांके: सेक्टर 2 के पास स्थित चौरसिया पान भंडार में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
Kanke, Ranchi | Apr 7, 2026 सेक्टर 2 के पास स्थित चौरसिया पान भंडार का ताला काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे इसकी जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 के पास स्थित चौरसिया पान भंडार का ताला काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है।