जामताड़ा: चित्तरंजन स्टेशन पर 24 बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार
चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पिंटू कुमार को सूटकेस में 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार ले जाने की फिराक में था। मामले की जानकारी मिलते ही उत्पाद विभाग ने कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।