Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

Rewa MP: विधायक अभय मिश्रा ने जिला पंचायत सीईओ को बताया टामी जैसा, प्लेट में मुंह मारने वाला टपोरी,,

Madhya Pradesh, India | Jul 4, 2026

MORE NEWS

🔹 नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स को डिजिटल न्याय और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

➡️  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ए.डी.आर. सेंटर, नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम और साइबर सुरक्षा के प्रति वालेंटियर्स को जागरूक कर डिजिटल न्याय प्रणाली को आमजन तक पहुंचाना है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती शर्मा द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को जन-जन तक पहुंचाना और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

 प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के पांच सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायालय के जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री शोएब खान ने सीआईएस 3.2 की डिजिटल व्यवस्था, ई-फाइलिंग, ई-पे, ई-समन, ई-कोर्ट सेवाएं, केस स्टेटस, कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया सहित ई-कोर्ट मोबाइल ऐप और सिटिजन सर्विसेज पोर्टल का लाइव डेमो देकर जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण मालवीय ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम, आइडेंटिटी थेफ्ट, मालवेयर और रैनसमवेयर जैसे साइबर खतरों से बचाव के तरीके बताए।

अंतिम सत्र में मजबूत पासवर्ड बनाना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डेटा प्राइवेसी तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, सुश्री के. शिवानी न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

🔹 नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स को डिजिटल न्याय और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित ➡️ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ए.डी.आर. सेंटर, नर्मदापुरम में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम और साइबर सुरक्षा के प्रति वालेंटियर्स को जागरूक कर डिजिटल न्याय प्रणाली को आमजन तक पहुंचाना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती शर्मा द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को जन-जन तक पहुंचाना और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के पांच सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायालय के जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री शोएब खान ने सीआईएस 3.2 की डिजिटल व्यवस्था, ई-फाइलिंग, ई-पे, ई-समन, ई-कोर्ट सेवाएं, केस स्टेटस, कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया सहित ई-कोर्ट मोबाइल ऐप और सिटिजन सर्विसेज पोर्टल का लाइव डेमो देकर जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण मालवीय ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम, आइडेंटिटी थेफ्ट, मालवेयर और रैनसमवेयर जैसे साइबर खतरों से बचाव के तरीके बताए। अंतिम सत्र में मजबूत पासवर्ड बनाना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डेटा प्राइवेसी तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, सुश्री के. शिवानी न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

🔹ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

➡️जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के लिए विशेष जांच काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां ब्लड प्रेशर, बीपी सहित अन्य प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। "जिंदगी को 'हां' और नशे को 'ना' कहें" संदेश के साथ ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

🔹ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन ➡️जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत दम दम में निःशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के लिए विशेष जांच काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां ब्लड प्रेशर, बीपी सहित अन्य प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। "जिंदगी को 'हां' और नशे को 'ना' कहें" संदेश के साथ ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर केसला में टी.बी. मुक्त भारत अभियान को नई गति, आदिवासी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एसडीएम श्री नीलेश शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा में टी.बी. निक्षय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को जनभागीदारी से सामाजिक जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया।

उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और पोषण सहायता

बैठक में निर्णय लिया गया कि केसला ब्लॉक के उच्च जोखिम वाले ग्रामों एवं बस्तियों में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। संभावित टी.बी. मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार, दवाएं एवं पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट किट प्रदान की जाएगी। बैठक के बाद एसडीएम श्री शर्मा ने चिन्हित मरीजों को फूड बास्केट का वितरण भी किया।

आदिवासी अंचलों में जागरूकता पर फोकस

केसला के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्थानीय भाषा में टी.बी. के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

समुदाय आधारित सहयोग और डिजिटल जागरूकता

मरीजों को निरंतर उपचार दिलाने के लिए निक्षय मित्रों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के समन्वय से समुदाय आधारित सहयोग तंत्र विकसित किया जाएगा।

जागरूकता बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आमजन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप के जरिए टी.बी. के लक्षण, जांच, सरकारी सुविधाओं और समय पर दवा के महत्व की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाएगी। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

टी.बी. योद्धा सम्मान से होगा प्रोत्साहन

एस.डी.एम. श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित समाजसेवियों एवं आमजन को टी.बी. निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टी.बी. से मुक्त हुए मरीजों को ‘टी.बी. योद्धा सम्मान’ देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य मरीज भी उपचार के लिए प्रेरित हों।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला श्री सुशील बरकड़े, श्री अंकित यादव, श्री अजय साहू, श्री राजेश यादव, एनसी कैडेट्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh  General Administration Department, MP

कलेक्टर के निर्देश पर केसला में टी.बी. मुक्त भारत अभियान को नई गति, आदिवासी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एसडीएम श्री नीलेश शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा में टी.बी. निक्षय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को जनभागीदारी से सामाजिक जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और पोषण सहायता बैठक में निर्णय लिया गया कि केसला ब्लॉक के उच्च जोखिम वाले ग्रामों एवं बस्तियों में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। संभावित टी.बी. मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार, दवाएं एवं पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट किट प्रदान की जाएगी। बैठक के बाद एसडीएम श्री शर्मा ने चिन्हित मरीजों को फूड बास्केट का वितरण भी किया। आदिवासी अंचलों में जागरूकता पर फोकस केसला के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्थानीय भाषा में टी.बी. के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। समुदाय आधारित सहयोग और डिजिटल जागरूकता मरीजों को निरंतर उपचार दिलाने के लिए निक्षय मित्रों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के समन्वय से समुदाय आधारित सहयोग तंत्र विकसित किया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आमजन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप के जरिए टी.बी. के लक्षण, जांच, सरकारी सुविधाओं और समय पर दवा के महत्व की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाएगी। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। टी.बी. योद्धा सम्मान से होगा प्रोत्साहन एस.डी.एम. श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित समाजसेवियों एवं आमजन को टी.बी. निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टी.बी. से मुक्त हुए मरीजों को ‘टी.बी. योद्धा सम्मान’ देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य मरीज भी उपचार के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला श्री सुशील बरकड़े, श्री अंकित यादव, श्री अजय साहू, श्री राजेश यादव, एनसी कैडेट्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

🔹जिला प्रबंधक, लोक सेवा श्री आनंद झेरवार ने किया इटारसी और केसला लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण,

🔹साफ-सफाई और ऑनलाइन प्रक्रिया पर दिए कड़े निर्देश

सुशासन और पारदर्शी सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री आनंद झेरवार ने गुरूवार को इटारसी और केसला स्थित लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

श्री झेरवार द्वारा लोक सेवा केंद्र इटारसी के निरीक्षण के दौरान केंद्र की समग्र व्यवस्था और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ आवेदनों के ऑनलाइन प्रिंट पर आवेदक के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर श्री झेरवार ने ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन भरे गए आवेदनों में आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से लिए जाएं और शत प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा केंद्र और शौचालय में साफ-सफाई और बेहतर रखने, सभी ऑपरेटरों के यूनिफॉर्म में समय पर उपस्थित रहने, उपस्थिति रजिस्टर को पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन की पावती देना अनिवार्य है और भरे गए सभी आवेदन अगले कार्य दिवस तक संबंधित कार्यालयों में भेजे जाएं। CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग का विधिवत संधारण कर मांग पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

लोक सेवा केंद्र केसला में सेवावार संधारित रजिस्टरों और आवेदनों की जांच की गई। यहां भी आवेदन की हार्डकॉपी अगले दिन संबंधित कार्यालयों में भेजने, ऑनलाइन आवेदन और पावती का प्रिंट साफ-सुथरा निकलने के निर्देश दिए गए।

श्री झेरवार ने दोनों केंद्रों में सभी सेवाओं की सूची और आवेदन शुल्क की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने, प्रत्येक आवेदक को पावती देने और ऑपरेटरों को आवेदकों से विनम्र एवं शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी केंद्रों पर निर्धारित स्टाफ, पेयजल, बैठक व्यवस्था, इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, फर्नीचर और प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध हो और उनका सुचारू संचालन हो।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

🔹जिला प्रबंधक, लोक सेवा श्री आनंद झेरवार ने किया इटारसी और केसला लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, 🔹साफ-सफाई और ऑनलाइन प्रक्रिया पर दिए कड़े निर्देश सुशासन और पारदर्शी सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री आनंद झेरवार ने गुरूवार को इटारसी और केसला स्थित लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। श्री झेरवार द्वारा लोक सेवा केंद्र इटारसी के निरीक्षण के दौरान केंद्र की समग्र व्यवस्था और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ आवेदनों के ऑनलाइन प्रिंट पर आवेदक के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर श्री झेरवार ने ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन भरे गए आवेदनों में आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से लिए जाएं और शत प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा केंद्र और शौचालय में साफ-सफाई और बेहतर रखने, सभी ऑपरेटरों के यूनिफॉर्म में समय पर उपस्थित रहने, उपस्थिति रजिस्टर को पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन की पावती देना अनिवार्य है और भरे गए सभी आवेदन अगले कार्य दिवस तक संबंधित कार्यालयों में भेजे जाएं। CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग का विधिवत संधारण कर मांग पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया। लोक सेवा केंद्र केसला में सेवावार संधारित रजिस्टरों और आवेदनों की जांच की गई। यहां भी आवेदन की हार्डकॉपी अगले दिन संबंधित कार्यालयों में भेजने, ऑनलाइन आवेदन और पावती का प्रिंट साफ-सुथरा निकलने के निर्देश दिए गए। श्री झेरवार ने दोनों केंद्रों में सभी सेवाओं की सूची और आवेदन शुल्क की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने, प्रत्येक आवेदक को पावती देने और ऑपरेटरों को आवेदकों से विनम्र एवं शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी केंद्रों पर निर्धारित स्टाफ, पेयजल, बैठक व्यवस्था, इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, फर्नीचर और प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध हो और उनका सुचारू संचालन हो। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

🔹केसला विकासखंड की विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

🔹अनुपस्थित शिक्षक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के तहत गुरुवार को केसला विकासखंड के आयुध नगर, सनखेड़ा, पांडरी एवं डोब स्थित शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. राजेश जायसवाल एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) श्री विनोद केरकेट्टा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, वर्तमान में संचालित पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धति अपनाने तथा नियमित मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला डोब में शिक्षक श्री एन.पी. चौरे बिना पूर्व सूचना के विद्यालय छोड़कर अनुपस्थित पाए गए। इस पर अधिकारियों ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया।

#narmadapurm CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh

🔹केसला विकासखंड की विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण 🔹अनुपस्थित शिक्षक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के तहत गुरुवार को केसला विकासखंड के आयुध नगर, सनखेड़ा, पांडरी एवं डोब स्थित शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. राजेश जायसवाल एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) श्री विनोद केरकेट्टा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, वर्तमान में संचालित पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धति अपनाने तथा नियमित मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला डोब में शिक्षक श्री एन.पी. चौरे बिना पूर्व सूचना के विद्यालय छोड़कर अनुपस्थित पाए गए। इस पर अधिकारियों ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। #narmadapurm CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026