अतर्रा: अतर्रा कस्बे में हनुमान जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई
Atarra, Banda | Apr 2, 2026 कस्बे में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महावीर हनुमान जी की भव्य झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव में डूबे नजर आए और “जय श्रीराम” व “जय हनुमान” के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा