छतरपुर: रिश्तेदारी में गए वृद्ध पर हमला, बंदूक की बट और लाठियों से मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले लवकुशनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 70 वर्षीय पंचू यादव के साथ गांव बया के खोड़ा में मारपीट का मामला सामने आया है। घायल वृद्ध के परिजनों ने बताया कि पंचू यादव अपने साले और सरज को देखने ससुराल गए हुए थे। इसके बाद आज 10 मई शाम करीब 5:00 बजे परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।