नबीनगर: नबीनगर प्रखंड के माली थाना परिसर में कराई गई गुंडा परेड
नबीनगर प्रखंड के माली थाना परिसर में गुंडा एक्ट के तहत थाने के रजिस्टर मैं दर्द आरोपितों की गुंडा परेड का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर गुंडा रजिस्टर में नाम दर्ज लोगों की परेड कराई जाती है. ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके.