नबीनगर: सरडीहा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने सरडीहा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सरडीहा गांव निवासी शंकर चौहान है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.