नबीनगर: लोहरसी गांव के पश्चिम स्थित कुएं में मिली सिर कटी लाश के मामले में एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव के पश्चिम स्थित घटनास्थल का औरंगाबाद एसपी स्वप्नाजी मेश्राम ने निरीक्षण किया तथा कांड का उद्भेदन, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. बता दे की बरक्षीविर गांव निवासी कमलेश कुमार का 26 जून को लोहरसी गांव के पश्चिम कुएं में सिर कटी सो मिली थी