नबीनगर: कोईलवा गांव में नींबू तोड़ने के दौरान विषैले सांप को काटने से युवक की मौत
मदनपुर थाना क्षेत्र के कोईलवा गांव में शनिवार को विषैले सांप को काटने से एक युवक की मौत हो गई. युवक नरेश भुइयां के पुत्र प्रमोद रिकियासन है. मिली जानकारी के अनुसार युवक नींबू तोड़ रहा था इसी दौरान विषैले सांप ने काट लिया. परिजन उक्त युवक को झाड़ फूंक कराने लगे. जब कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए.